फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू का अस्थि कलश वाहन देखने उमड़ी भीड़

Thu, 12 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस वाहन से बापू के अस्थि कलश को संगम तक ले जाया गया था, उसे बृहस्पतिवार को स्मृति दिवस पर लोगों के लिए इलाहाबाद संग्रहालय के प्रांगण में रखा गया। फूलों से सजे (47 मॉडल वी-8, फोर्ड ट्रक) वाहन को देखने के लिए स्कूली बच्चों समेत लोगों की भीड़ उमड़ी। वाहन को देखने के साथ ही उन्होंने बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। लोगों ने वाहन की फोटो भी ली। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने बताया कि 12 फरवरी 1948 में इसी वाहन से बापू के अस्थि कलश को संगम तक ले जाया गया था। इसी की याद में बृहस्पतिवार को इस वाहन को आम लोगों के देखने के लिए रखा गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय गांधी विचार आंदोलन मंच और कस्तूरबा गांधी स्मृति सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें मंच संयोजक अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि जब तब धरती पर इंसानियत जिंदी है, बापू जिंदा रहेंगे। मार्गदर्शक के रूप में बापू की जितनी जरूरत कल थी, उतनी ही आज भी है और हमेशा रहेगी। सभा की अध्यक्षता रमेश चंद्र केसरवानी और संचालन गोपाल बाबू गुप्त ने किया। सभा में उमाशंकर श्रीवास्तव, शिव शंकर यादव, डॉ. श्याम लाल गुप्त, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें