फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की ललकार, सपा-बसपा का नहीं होगा बेड़ा पार

Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी में चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले इलाहाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को रोड शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। करीब छह किलोमीटर लंबे रोड शो में शाह का जगह-जगह स्वागत किया गया। बीच-बीच में जय श्री राम और वंदे मातरम का उद्घोष होता रहा। रोड शो जिधर से भी गुजरा सड़कें गलियां भगवामय हो गईं। इससे पूर्व हुई जनसभा में शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया। कहा कि इस बार इनका बेड़ा पार नहीं होने वाला है। चुनाव में जातिवाद और परिवारवाद का खात्मा हो जाएगा।
विज्ञापन


अमित शाह का रोड शो अल्लापुर पुलिस चौकी बूथ चौराहे से दिन में 2.15 बजे शुरू हुआ। भाजपा की रोड शो को घंटाघर तक ले जाने की तैयारी थी, लेकिन समय सीमा को देखते हुए सुलाकी चौराहे पर ही रोड शो का समापन कर दिया गया। हालांकि पार्टी की ओर से पूर्व में सुलाकी चौराहे तक ही रोड शो ले जाने का जिक्र पहले ही कर दिया गया था। रोड शो के दौरान अमित शाह और केशव मौर्य रास्ते भर लोगों का अभिवादन करते रहे। रास्ते भर इन नेताओं पर फूलों की खूब बारिश भी हुई। शाह के रथ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन के साथ शहर की तीनों विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी भी सवार हुए। भीड़ देख दोनों ही नेता गदगद हो गए। शाह और केशव के इनके रुख से स्पष्ट था कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सफलता मिलने जा रही है। रोड शो शाम 4.45 के आसपास खत्म हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें