फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड, न्यू मुन्ना स्वीट पर मुकदमा

Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
cs - फोटो : getty images
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट, मिस ब्रांडिंग और अद्योमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने फ्यूचर रिटले लिमिटेड, न्यू मुन्ना स्वीट, स्टेट्समैन हाउस, घोष स्वीट जैसे बड़े प्रतिष्ठानों समेत 19 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने के बाद की है। 
विज्ञापन

विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव के अनुसार धरौली हनुमानगंज स्थित नमन डेयरी से लिया गया पनीर, चकनिरातुल में दीपक डेयरी से सप्रेटा दूध, तेलियरगंज में लोकनाथ स्वीट से पनीर, खोवा मंडी फाफामऊ में बृजेश की दुकान से खोवा, गोविंदपुर में घोष स्वीट से खोवा, पूरामुफ्ती में जयश्री हनुमान स्वीट हाउस से मिल्क केक, जिशान मार्केट गोविंदपुर में श्रीकृष्णा डेयरी से पनीर, गौहनिया घूरपुर में अंजुल आइस्क्रीम से आईसकैंडी, पाती मेजा रोड में पाल खोवा भंडार से खोवा, काला डांडा में श्रीसाईं लस्सी भंडार, चांदपुर सलोरी में कृष्णा डेयरी से पनीर, खोवा मंडी कटरा में बड़े लाल की दुकान से खोवा, शिव नगर अल्लापुर में न्यू मुन्ना स्वीट से खोवा, साजी कोरांव में दया शंकर केसरवानी की दुकान से बेसन और चांदपुर सलोरी मेकं ऋषभ यादव के प्रतिष्ठान से लिया गया खोवा का नमूना अद्योमानक पाया गया है।   इसके अलावा एटलांटिस मॉल स्थित फ्यूचर रिटेल लिमिटेड से लिया गया आलू कचरी (नमकीन) का मिस ब्रांडेड है। गंगोत्री नगर नैनी में सरस्वती स्वीट्स एंड नमकीन से लिए गए छेना मिठाई के नमूने में मिलावट की पुष्टि हुई है। साथ ही नमूना अद्योमानक पाया गया है। वहीं, हिवेट रोड स्थित स्टेट्समैन बेकरी से लिए गए मिल्क केक और बरौत चौराहा हंडिया में अवशेष कुमार के प्रतिष्ठान से लिए गए पेड़ा के नमूने में भी मिलावट पाई गई है। सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें