फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में छात्र के आत्महत्या पर रोष

Wed, 20 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में पांच छात्रों के निष्कासन और उनमें से एक विद्यार्थी के आत्महत्या करने को लेकर इलाहाबाद के युवाओं में भी रोष है। आइसा से जुड़े छात्र-छात्राओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को जुलूस निकाला। वे हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति तथा केंद्रीय मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे थे। छात्रों ने बुधवार को विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालने और डीएम को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की। जुलूस में सुनील मौर्य, शालू यादव, रुस्तम कुरैशी, अंकित पाठक, शिवानी, मानविका, साक्षी, सुभाष, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ.अंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) की ओर से आयोजित महापंचायत में हैदराबाद की इस घटना पर रोष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष रामबृज गौतम ने सरकार पर दलिताें के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ.आलोक प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष की बात कही। पंचायत को विश्वविद्यालय के डॉ.विक्रम, राकेश कुमार, आदित्य कुमार आदि ने संबोधित किया। छात्र युवा संघर्ष समिति की गोष्ठी में भी घटना की निंदा की गई। गोष्ठी में रितेश श्रीवास्तव, अंजनी कुमार मिश्र, आकाश सिंह, संजय पांडेय आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें