फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण साक्षर बनाने के लिए आगे आएं बच्चे

Sat, 25 Apr 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को अशिक्षा के समूल नाश के संदेश के साथ बच्चों एवं शिक्षकों को शहर के स्मार्ट सिटी बनाने के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। अभियान को विद्यालय रोटरी के साथ मिलकर पूरा करेगा। विद्यालय प्रबंध समिति की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत अच्छा अभियान है, इससे जुड़कर शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में ले जाएंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सबके लिए शिक्षा की व्यवस्था लागू करके देश को विकास की दिशा में ले जा सकते हैं।  रवीन्द्र गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर प्रगति हासिल की जा सकती है। एमपीवीएम की कोआर्डिनेटर नीरजा सिंह ने उपस्थित छात्रों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गंगागुरुकुलम की वरिष्ठ शिक्षिका आराधना त्रिपाठी ने शिक्षण की आसान विधियों की जानकारी दी। एमपीवीएम की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने पूर्ण साक्षर बनाने के लिए मिशाल पेश करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें