फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लगेगा रोड टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मंगलवार से नौ प्रतिशत और 10 लाख रुपये से अधिक के वाहन पर 11 प्रतिशत रोड टैक्स लगेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में 14 अगस्त 2022 से तीन वर्ष के लिए रोड टैक्स में लागू की गई छूट की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। हालांकि इन वाहनों पर सब्सिडी की सुविधा ग्राहकों को मिलती रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, संभागीय परिवहन कार्यालय में अंतिम दिन 10 ई-कार, 12 ई-बाइक और आठ ई-रिक्शा का पंजीकरण किया गया। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों में रोड टैक्स में छूट की योजना सोमवार से समाप्त हो गई है। ऐसे में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर अन्य वाहनों की तरह रोड टैक्स देना होगा, हालांकि लोगों को सब्सिडी मिलती रहेगी।
नियमों के अनुसार, रोड टैक्स उन इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू नहीं होगा जिनका निर्माण प्रदेश में हो रहा है। ऐसे में ई-रिक्शा और स्कूटी पर रोड टैक्स लागू नहीं होगा वहीं प्रदेश में ई-कार का निर्माण नहीं होने से रोड टैक्स इन पर लागू होगा।
विज्ञापन


जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या
बाइक व स्कूटर - 9496
मोपेड - 124
कार - 5714
25 सीसी बाइक - 146
कुल वाहनों की संख्या - 15480


-
सितंबर से अब तक पंजीकृत वाहन
बाइक व स्कूटर - 685
कार - 223
बाइक 25 सीसी - 4
कुल वाहनों की संख्या - 912



फतेहपुर में प्राइवेट संस्था करेगी फिटनेस
आरटीओ मुख्यालय ने सोमवार को निर्देश दिया कि फतेहपुर में निजी संस्था वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र देगी। वर्तमान में प्रयागराज रीजन में सिर्फ फतेहपुर में वाहन फिटनेस के लिए निजी संस्था ने जून से काम शुरू कर दिया है। अब निजी संस्था ही वाहनों का फिटनेस टेस्ट आधुनिक मशीनों से करके प्रमाणपत्र जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें