मेडिकल चौराहे स्थित मॉडल शाप के पास ठेकदार की गोली मारकर हत्या के बाद बिलखते परिजन। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
बुधवार की रात भी तीनों शराब पीने के बाद मेडिकल शॉप में बैठे थे। बातचीत के दौरान ही तीनों में कोई विवाद हुआ और कहासुनी होने लगी। इसी बीच महेंद्र यादव को तैश आ गया। उसने अपनी पिस्टल से बच्चा यादव पर फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक कई गोलियां मारीं। बच्चा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महेंद्र और राजेश वहां से भाग निकले। सरेशाम हत्या से वहां हड़कंप मच गया।
मेडिकल चौराहे स्थित मॉडल शाप के पास ठेकदार की गोली मारकर हत्या के बाद घटना स्थल दिखता युवक। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
सूचना पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह और सीओ समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। एसपी सिटी के मुताबिक तीनों न सिर्फ पार्टनर थे बल्कि बहुत ही गहरे दोस्त थे। दुकान पर जाने के बाद किस बात पर विवाद हो गया, इसका पता महेंद्र और राजेश के पकड़े जाने पर चलेगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मेडिकल चौराहे स्थित मॉडल शाप के पास ठेकदार की गोली मारकर हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
भतीजा बोला, यकीन नहीं होता, घर वालों से ज्यादा सुनते थे महेंद्र की
बच्चा यादव की हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों ने घर में सूचना दी तो बच्चा का भतीजा तुरंत मौके पर पहुंच गया। जब पुलिस वालों ने बताया कि महेंद्र और राजेश ने ही घटना को अंजाम दिया है, तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। बच्चा अपने घर वालों से ज्यादा अपने दोस्तों को मानता था।
मेडिकल चौराहे स्थित मॉडल शाप के पास ठेकदार की गोली मारकर हत्या के बाद बिलखते परिजन। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
घर में मचा हाहाकार, पत्नी बच्चे हुए बदहवास
बाबा जी का बाग अतरसुइया के रहने वाले बच्चा यादव के घर में उसकी हत्या की सूचना पहुंची तो घर वाले बदहवास हो गए। बच्चा कुछ घंटे पहले ही घर से सही सलामत निकला था। बच्चा की दो बेटियों बेबो व छवि और बेटे शिवांग का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी रेनू रोते-रोते बेहोश हो गई।
मेडिकल चौराहे स्थित मॉडल शाप के पास ठेकदार की गोली मारकर हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj