फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्ती...अफेयर और शक, जिगरी यार ने सेराज को मार डाला, 'कातिल' की बीवी ने बताया क्यों घुला दोनों के बीच जहर

Sun, 09 Nov 2025 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पुलिस ने चालक सेराज की हत्या खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के विवाद में दोस्त ने ही चालक की हत्या की थी। मृतक फतेहपुर का रहने वाला था। अटाला की चमरौटी गली में परिवार के साथ किराये पर रहता था।
विज्ञापन
prayagraj murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला में शनिवार सुबह एक मालवाहक वाहन (मैजिक) चालक सेराज की उसके दोस्त अयास ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के पीछे आरोपी की पत्नी और सेराज के बीच अवैध संबंधों का विवाद सामने आया है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 40 वर्षीय सेराज उर्फ मोछा घर से काम से निकला था। गली में कुछ दूरी पर पहुंचा तभी पड़ोसी अयास ने पीछे से धारदार हथियार से उसकी गर्दन, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सेराज की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।

मूलरूप से फतेहपुर जिले के बिंदकी का रहने वाला सेराज अटाला की चमरौटी गली में पत्नी रूबी, दो बेटों और एक बेटी के साथ किराये पर रहता था। वह मालवाहक वाहन चलाता था। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

'सेराज के आरोपी अयास की पत्नी से अवैध संबंध थे'
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि सेराज के आरोपी अयास की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी बात पर कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्से में अयास ने धारदार हथियार से हमला कर सेराज की हत्या कर दी। 

डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि आरोपी अयास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अवैध संबंधों के विवाद में हत्या की बात स्वीकार की है। मृतक के भाई मेराज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता चल सके।

शक ने दोस्ती के गहरे रिश्ते में घोल दिया जहर... एक की गई जान, दूसरा गिरफ्तार
प्रयागराज के अटाला में शनिवार सुबह सेराज की हत्या के बाद से इलाके में सन्नाटा है। सेराज की जान किसी और ने नहीं बल्कि उसके सबसे करीबी दोस्त अयास ने ले ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के शक ने दोस्ती के गहरे रिश्ते में ऐसा जहर घोला कि एक की जान चली गई और दूसरा पुलिस की गिरफ्त में है।
 

अयास की पत्नी ने बताया कि पति और सेराज अच्छे दोस्त थे, दोनों साथ उठते-बैठते थे। सेराज पति की आर्थिक समेत अन्य तरह की मदद करता था। करीब दस दिन पहले अयास ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी। उसने खुल्दाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 
 

दरोगा ने सेराज से अयास के साथ थाने आने के लिए कहा था। जब सेराज ने अयास से थाने चलने के लिए कहा तो उसे इस बात का अंदाजा हो गया कि उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। इससे नाराज होकर उसने पत्नी की दोबारा पिटाई की और घर से चला गया। 

 
विज्ञापन

अयास की पत्नी ने बताया कि शनिवार सुबह पति चाकू लेकर घर से निकला। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बाहर से चीखने की आवाज आने लगी। जब वह बाहर पहुंची तो देखा कि अयास चाकू से सेराज पर वार कर रहा था। जब तक लोग पहुंचे, सेराज गिर चुका था और अयास मौके से फरार हो चुका था। वहीं सेराज की पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें