सिविल लाइंस में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए भुक्तभोगी पवन कुमार यादव ने ट्रेडिंग फर्म के चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। भुक्तभोगी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया है कि पीडी टंडन मार्ग कानपुर रोड पर आरडीएम ट्रेडर्स व आरडीएम कंसल्टेंसी के नाम से फर्म है। आरोप है कि यहां ऑनलाइन ट्रेडिंग मेें निवेश कर बढ़ी रकम वापस करने का दावा किया जाता है।
लखनऊ में भूखंड लेने के लिए उसकी ओर से भी आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से एक करोड़ से ज्यादा की रकम जमा करा दी गई। बाद में भूखंड विवादित होने की जानकारी मिलने पर उसने रकम वापस मांगी। जिस पर उसे अलग-अलग चेक दिए गए। लेकिन यह सभी बाउंस हो गए।
आरोप है कि बाद में पता चला कि उक्त लोगों दोगुना करने के नाम पर रकम हड़प लेते हैं। जब भी वह रकम वापस मांगता है तो फर्म के शुभम राजा, रजत, विक्की मौर्य व रमेश चंद्र वर्मा खुद को एक राजनीतिक दल का नेता बताकर धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।