फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
Fraud of five and a half million in the name of getting land
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े पांच लाख
विज्ञापन

पैसा वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
प्रयागराज। जमीन दिलाने के नाम पर सिविल लाइंस निवासी एक बुजुर्ग से जालसाज ने साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। भुक्तभोगी का कहना है काफी इंतजार के बाद जब जमीन नहीं, मिली तब उन्होंने पैसा वापस मांगा, इस पर उनको जान से मार देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

कूपर रोड निवासी विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने मनु श्रीवास्तव निवासी तेलियरगंज नामक व्यक्ति से जमीन का सौदा किया। मनु ने खुद को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताया। उस पर भरोसा करके उन्होंने पहले ही साढ़े पांच लाख रुपये एडवांस दे दिए। पैसा लेने के बाद मनु ने जल्द ही उनको जमीन पर कब्जा दिलाने का वायदा किया। भुक्तभोगी का कहना है कई माह बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उनसे संपर्क नहीं किया। मनु से बात करने पर उसने उनको टालना शुरू कर दिया। आखिरकार परेशान होकर उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक पैसा वापस मांगने पर उसने जान से मार डालने की धमकी देनी शुरू कर दी। उनका पैसा भी वापस नहीं कर रहा। भुक्तभोगी की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ उमेश सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें