फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बिजली गिरने से दो की मौत, मनसैता नाला उफान पर

विज्ञापन
Death of two due to electricity collapse in Prayagraj, Manasaita drain on boom
विज्ञापन
आफत की बारिश में बिजली से
विज्ञापन

दो मरे, मनसैता नाले में उफान
क्रासर
गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी से संगम तट के पंडों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आफतों की बारिश में रविवार की शाम बिजली गिरने से जिले में अलग-अलग जगहों पर एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। उधर, गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने से संगम तट पर हड़कंप मच गया। मनसैता नाले में उफान आने से नाले पर झोपड़ी बनाने वालों को सामान लेकर हटना पड़ा। पंडे-पुरोहित दर-ब-दर होने लगे। देर रात तक चौकियां ट्रालियों पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाई जाती रहीं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान जिले में बिजली गिरने की पहली घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसहाई गांव में शाम 4.30 बजे हुई। इस हादसे में आंगन में खेल रही दिव्यांजली (4) पुत्री दिनेश भारतीया व पड़ोसी देवलाल के पुत्र अटल (22) की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की गरज-चमक से भगवनिया (45) अचेत होकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा शाम को ही लालापुर थाने के गोइसरा गांव में हुआ। यहां बिजली गिरने से खेत में काम कर रही श्यामा देवी (35), अजय (20), साहेब लाल (23) गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों का इलाज जसरा के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। बारिश से गंगा-यमुना के जलस्तर में तेज बढ़ाव से सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड ने सतर्कता बढ़ा दी है। चौबीस घंटे में 60 सेमी वृद्धि के साथ गंगा का जल स्तर 75.25 मीटर पर पहुंच गया, जबकि 75.92 मीटर पर पहुंची यमुना के जलस्तर में 58 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें