फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी बेचने के नाम पर 13 हजार ऐंठे

Thu, 28 May 2020 05:03 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पैसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाले निखिल पांडे को साइबर ठग ने ₹13 हजार का चूना लगा दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया की ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया।फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम विनीत कुमार बताते हुए कहा कि वह सेना का जवान है।
विज्ञापन


आरोप है कि स्कूटी बेचने के नाम पर विनीत ने फोन पर के माध्यम से उनसे ₹13300 ट्रांसफर करवा लिए। स्कूटी नहीं मिलने पर जब रुपए वापस मांगे गए तो आरोपी ने धमकी दी। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हाथ पकड़कर युवती से अभद्रता, मुकदमा दर्ज 

खुल्दाबाद में हाथ पकड़कर युवती से अभद्रता करने के मामले में तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके मोहल्ले में ही रहने वाले युवक व उसके मां-बाप ने घर में घुसकर गाली-गलौच मारपीट की। साथ ही विरोध पर युवक ने हाथ पकड़कर उससे बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि छेड़खानी, गाली गलौज, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें