फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरैल से फाफामऊ तक लगेंगे 48 हजार पोल

Wed, 05 Dec 2018 12:49 AM IST
prayagraj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संगम किनारे रेती पर बसने वाले कुंभ मेले की इस बार धवल रोशनी में अद्वितीय छटा दिखेगी। पहली बार कुंभ दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। इतना ही नहीं मेला में बिजली गुल नहीं होगी। वैकल्पिक व्यवस्था की मदद से अबाध आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए उच्च क्षमता के 54 आटोमेटिक जनरेटर मंगाए गए हैं।

कुंभ क्षेत्र में शिविरों से लेकर सरकारी कैंपों में तीन लाख एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। कुंभनगर में अरैल की वीआईपी टेंट सिटी लेकर फाफामऊ तक 48 हजार पोलों पर बिजली के तार दौड़ाए जाएंगे। इनमें से 40,700 पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। अरैल से लेकर आसपास के इलाकों में 22 हजार पोल लगा दिए गए हैं। प्रकाश व्यवस्था के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसके लिए कुल 74 उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 400-400 केवीए क्षमता के 54 सब स्टेशन लगाए जाएंगे। ज्यादातर सब स्टेशन लगाए जा चुकेहैं। फाल्ट आने के बाद भी बिजली नहीं जाएगी। अधिक क्षमता वाले सभी 54 उपकेंद्राें में आटोमेटिक जनरेटर लगाए जाएंगे। पावर स्टेशनों या लाइनों में फाल्ट आने पर महज पांच सेकेंड के भीतर ये जेनरेटर अपने आप स्टार्ट हो जाएंगे और बिजली आपूर्ति बहाल रहेगी।
विज्ञापन


हर 50 मीटर पर मोबाइल चार्जिंग सबस्टेशन
प्रयागराज। कुंभ मेला क्षेत्र में पहली बार मोबाइल चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। हर 50 से 200 मीटर की दूरी पर सेक्टरवाइज चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों तीर्थयात्रियों को हर जगह मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिल सके।

स्पाइरल लाइट से जगमग होगा मेला क्षेत्र
 स्पाइरल लाइट भी मेला क्षेत्र का आकर्षण बढ़ाएंगे। आठ हजार खंभों पर स्पाइरल लाइट लगाई जाएगी। बल्ब भी रंग-बिरंगे होंगे। यह काम निजी संस्थाओं को दिया जाएगा। इसके बदले में संस्थाएं खंभों का इस्तेमाल प्रचार के रूप में कर सकेंीगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र किसी भी तरह के बिजली संबंधी खतरों से मुक्त रहेगा। इसके लिए खास प्लान तैयार किया गया है। पहली बार किसी भी कैंप में सॉकेट न लगाने की ब्यवस्था की गई है। ऐसा सिस्टम लगाया जा रहा है, कि खंभों में करेंट भी नहीं उतरेगा। अनिल वर्मा- अधीक्षण अभियंता- कुंभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें