इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने बीकॉम में प्रवेश का चौथा कटऑफ जारी किया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी।
जारी कट ऑफ के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के लिए 456 से 464 अंक, ओबीसी के लिए 407.85 से 417.85 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 414 से 423.50 अंक, एससी के लिए 345 से 360.40 अंक व एसटी के लिए 274 से 294 अंक निर्धारित किए गए हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को तीन से चार अगस्त शाम 4:55 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करने होंगे। सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थी इविवि के समर्थ प्रवेश पोर्टल पर अपने लॉगइन में देख सकते हैं। प्रवेश मेरिट व सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा।
बीबीेए-एमबीए का नया कटऑफ जारी
इविवि ने पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (बीबीए-एमबीए) में प्रवेश की घोषणा की है। यह प्रवेश प्रक्रिया पंजीकृत छात्रों के लिए है। दाखिले केवल कंबाइंड अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी-2026) के माध्यम से होंगे।
विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 493-496 अंक है। ईडब्ल्यूएस के लिए 482-486, ओबीसी के लिए 450.40-456 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 374.38-394 व अनुसूचित जनजाति के लिए 331-337 अंक कटऑफ है। शुल्क जमा करने की प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू है। सभी श्रेणियों के छात्र सोमवार दोपहर 12:00 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे।