कमांडोज को देख दर्शनार्थी हुए स्तब्ध
काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज के दौरान अचानक मंदिर परिसर में दर्जनों कमांडोज को देखकर दर्शनार्थी स्तब्ध रह गए। अगले ही पल यह एनाउंसमेंट हुई कि दर्शनार्थी जल्दी से जल्दी मंदिर परिसर खाली कर दें तो वह सहम गए। हालांकि, कुछ देर बाद जब सच्चाई पता चली तो उन्होंने राहत की सांस ली।
महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हनुमान मंदिर में शनिवार रात मॉकड्रिल की गई। इसमें जवानों ने आतंकी वारदात से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। - राजेश कुमार द्विवेदी, एसएसपी कुंभ