छह थानों को मिले नए प्रभारी
प्रयागराज। एसएसपी अजय कुमार बृहस्पतिवार को 12 इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम को करेली थाना प्रभारी, करेली इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा को खुल्दाबाद थाना प्रभारी, मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या को धूमनगंज, धीरेंद्र सिंह को कोरांव, तरुणेंद्र त्रिपाठी को सराय ममरेज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
अब तक एसएसआई धूमनगंज रहे आशीष चौबे को मुट्ठीगंज का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर लाल बहादुर यादव को प्रभारी वीवीआईपी, महातम यादव को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, मोहम्मद अली को अतिरिक्त निरीक्षक नैनी, रामाश्रय यादव को अतिरिक्त निरीक्षक करेली, अलाउद्दीन अंसारी और अनूप सिंह को विवेचना सेल क्त्रसइम ब्रांच और अमित सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक झूसी बनाया गया है। करछना थाने के दरोगा कमलेश सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।