फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News : डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभावित, अभी 42 प्रतिशत मिल रहा महंगाई भत्ता

Sat, 01 Jul 2023 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वेतन एवं पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार जुलाई 2002 में औद्योगिक श्रमिकाें के लिए उपभोक्ता सूचकांक 374 अंक रहा। इसके बाद अगस्त में 375, सितंबर में 378, अक्तूबर में 382, नवंबर में 382, दिसंबर में 381, जनवरी 2023 में 382, फरवरी में भी 382, मार्च में 384, अप्रैल में 386 तथा मई में 388 अंक रहा।
विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई से महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए 46 फीसदी हो जाएगा। इसका एक करोड़ से अधिक केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों के साथ पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

वेतन एवं पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार जुलाई 2002 में औद्योगिक श्रमिकाें के लिए उपभोक्ता सूचकांक 374 अंक रहा। इसके बाद अगस्त में 375, सितंबर में 378, अक्तूबर में 382, नवंबर में 382, दिसंबर में 381, जनवरी 2023 में 382, फरवरी में भी 382, मार्च में 384, अप्रैल में 386 तथा मई में 388 अंक रहा।

अब यदि जून में भी सूचकांक 388 अंक रहता है, तो 12 महीने का औसत सूचकांक 381.83 अंक होगा। इस आधार पर निर्धारित फार्मूला के तहत महंगाई भत्ता 46.07 फीसदी बनता है। नियमाननुसार न्यूनतम पूर्णांक ही देय होता है। ऐसे में जुलाई से 46 फीसदी डीए संभावित है। अभी 42 फीसदी डीए मिल रहा है। इस तरह से डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन

हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जून के सूचकांक में तीन अंक की कमी हो जाती है तो 45 फीसदी डीए देय होगा। यानी, तीन फीसदी बढ़ोतरी होगी। उनका कहना है कि आमतौर पर जून महीने में सूचकांक में कमी नहीं होती। ऐसे में डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें