फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कम अवधि के वीजा पर आए चार पाकिस्तानी किए गए रवाना, दिल्ली के रास्ते होगी वापसी

Sun, 27 Apr 2025 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के एक्शन के तहत प्रयागराज से भी चार पाकिस्तानी नागरिकों ने वापसी की राह पकड़ ली है। इनमें से तीन शनिवार और एक शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वह पाकिस्तान जाएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागिरकों की वापसी। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के एक्शन के तहत प्रयागराज से भी चार पाकिस्तानी नागरिकों ने वापसी की राह पकड़ ली है। इनमें से तीन शनिवार और एक शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वह पाकिस्तान जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, जिन चार लोगों ने वापसी की है, वह सभी कम अवधि के वीजा पर भारत आए थे। इनके पास विजिटर वीजा था और 45 से लेकर 90 दिनों की अवधि पर प्रयागराज पहुंचे थे।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों के निर्देश पर इन लोगों को उनके वीजा की अवधि पूरी होने से पहले ही भारत छोड़ना पड़ा। एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की ओर से दो दिन पहले ही इन सभी को कार्यालय बुलाकर केंद्र सरकार की ओर से तय की गई तिथि 27 अप्रैल तक प्रयागराज छोड़ने के निर्देश दिए गए थे।

इस मामले में अफसर आधिकारिक रूप से कुछ बाेलने को तैयार नहीं हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि फिलहाल कम अवधि के वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को प्रयागराज छोड़ने की सलाह दी गई है। लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे 31 अन्य लोगों के संबंध में अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।            
विज्ञापन


मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का वक्त

अफसर ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भारत में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। पाक नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें