उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-बंगलूरू 18 मई से एक जून और बंगलूरू-कानपुर सेंट्रल 21 मई से 04 जून तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कानपुर से इस ट्रेन की शुरूआत 27 अप्रैल से होगी।
कानपुर से बंगलूरू के लिए शुरू होने जा रही स्पेशल ट्रेन का संचालन भले ही 27 जून से शुरू होने जा रहा है लेकिन यह ट्रेन अगले माह 18 मई से एक जून तक निरस्त भी रहेगी। बताया जा रहा है कि दक्षिण मध्य रेलवे में हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ही गाड़ी संख्या 04131/04132 कानपुर सेंट्रल-बंगलूरू को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-बंगलूरू 18 मई से एक जून और बंगलूरू-कानपुर सेंट्रल 21 मई से 04 जून तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कानपुर से इस ट्रेन की शुरूआत 27 अप्रैल से होगी। प्रत्येक रविवार वहां से शाम 7.50 बजे चलने के बाद ट्रेन रात 10.35-10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं मंगलवार शाम 6.50 बजे बंगलूरू पहुंच जाएगी। इसी तरह बंगलूरू से इसका संचालन 30 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार सुबह 7.10 बजे होगा, जो बृहस्पतिवार रात 11.10-11.20 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 2.00 बजे कानपुर पहुंच जाएगी।