फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विवाहिता को उत्तराखंड ले जाकर बेचने में ससुर, पति सहित चार नामजद

Thu, 17 Mar 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीथीपुर गांव की रहने वाली महिला की शादी 2001 में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर एक दिन ससुर उसे धोखे से उत्तराखंड ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उधमसिंह नगर जिला स्थित मंकदपुर में रहने वाले व्यक्ति के हाथ बेच दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचदेवरा से उत्तराखंड ले जाकर 38 वर्षीय महिला को बेचे जाने के मामले में आखिरकार पुलिस की नींद टूटी। तीन दिन तक जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें आरोपी ससुर के साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने व अन्य आरोपों में पति, सास व ननद को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन




पीथीपुर गांव की रहने वाली महिला की शादी 2001 में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर एक दिन ससुर उसे धोखे से उत्तराखंड ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उधमसिंह नगर जिला स्थित मंकदपुर में रहने वाले व्यक्ति के हाथ बेच दिया। वहां 19 साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। पिछले दिनों मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और फिर चार मार्च को ननिहाल में पहुंचकर जानकारी दी।



इस दौरान पता चला कि  उसके संदिग्ध हाल में गायब होने पर जब मायकेवालों ने ससुर से पूछा तो उसने कहा था कि वह किसी के साथ भाग गई। यही नहीं, पति ने दूसरी शादी भी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। नवाबगंज एसओ राकेश कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के ससुर भोदी सिंह, सास, पति चुप्पू सिंह और ननद के खिलाफ विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें