पीथीपुर गांव की रहने वाली महिला की शादी 2001 में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर एक दिन ससुर उसे धोखे से उत्तराखंड ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उधमसिंह नगर जिला स्थित मंकदपुर में रहने वाले व्यक्ति के हाथ बेच दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचदेवरा से उत्तराखंड ले जाकर 38 वर्षीय महिला को बेचे जाने के मामले में आखिरकार पुलिस की नींद टूटी। तीन दिन तक जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें आरोपी ससुर के साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने व अन्य आरोपों में पति, सास व ननद को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीथीपुर गांव की रहने वाली महिला की शादी 2001 में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर एक दिन ससुर उसे धोखे से उत्तराखंड ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उधमसिंह नगर जिला स्थित मंकदपुर में रहने वाले व्यक्ति के हाथ बेच दिया। वहां 19 साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। पिछले दिनों मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और फिर चार मार्च को ननिहाल में पहुंचकर जानकारी दी।
इस दौरान पता चला कि उसके संदिग्ध हाल में गायब होने पर जब मायकेवालों ने ससुर से पूछा तो उसने कहा था कि वह किसी के साथ भाग गई। यही नहीं, पति ने दूसरी शादी भी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। नवाबगंज एसओ राकेश कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के ससुर भोदी सिंह, सास, पति चुप्पू सिंह और ननद के खिलाफ विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।