फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: चौरीचौरा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम, एनसीआर ने गठित की कमेटी

Thu, 12 Nov 2026 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरने की घटना को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। हादसे की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय ने चार सदस्यीय उच्चस्तरीय बहु-विभागीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी कोचों की तकनीकी स्थिति, रेलवे ट्रैक और रखरखाव से जुड़े पहलुओं की पड़ताल करेगी। रेलवे के मुताबिक, हादसे में किसी यात्री के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय ने एक उच्च स्तरीय चार सदस्यीय जेएजी स्तर की बहु-विभागीय कमेटी का गठन कर दिया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस मामले की जांच अभी प्रक्रियाधीन है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय की एक उच्च स्तरीय बहु विभागीय चार सदस्यीय कमेटी में संरक्षा, यांत्रिक, विद्युत (परिचालन), एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग अधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में दुर्घटना से जुड़े तमाम तकनीकी पहलू शामिल हैं। कमेटी यह पड़ताल करेगी कि संबंधित एसी कोचों में कोई तकनीकी कमी तो नहीं थी। इसके अलावा रेलवे ट्रैक की स्थिति का भी टीम आंकलन कर सकती है। विशेष तौर पर जिस स्थान पर चार एसी कोच पटरी से उतरे, वहां संंबंधित टीम का विशेष फोकस रहेगा।

इसके अलावा कैरेज एंड वैगन विभाग द्वारा कोचों के रखरखाव (मेंटेनेंस) से जुड़े दस्तावेजों व व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की जानी है। साथ ही ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस से जुड़े कर्मचारियों से भी जांच टीम पूछताछ कर सकती है। वहीं दूसरी ओर एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रियों की सुविधा और राहत के लिए रेलवे ने त्वरित कदम उठाए। प्रभावित चारों एसी कोचों के यात्रियों की आगे की यात्रा को सुगम बनाने के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया था। इसके साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें समुचित बेडिंग, स्नैक्स, भोजन के पैकेट और पेयजल की बोतलें उपलब्ध कराई गईं। रेलवे का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के असल कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें