फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में चार जिंदगियां फना, जिले में दो स्थानों पर मिले पति-पत्नी के शव

Fri, 26 Mar 2021 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में चार जिंदगियां घरेलूकलह में फना हो गईं। दारागंज में एसआरएन अस्पताल में ठेका श्रमिक राजेश कुमार (30) का शव कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला। जबकि उसकी पत्नी संगीता (31) फर्श पर मृत पड़ी मिली। पुलिस हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका जता रही है। उधर घूरपुर में पत्नी पुष्पा बाई (28) की हत्या करने के बाद मजदूरी करने वाले श्रवण कुमार (30) ने पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोनों मामलों में दंपतियों केबीच घटना से पहले झगड़े की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर के रहने वाले राजेश (30) पुत्र रामचंद्र व उसकी पत्नी संगीता (31) दारागंज में कच्ची सड़क पर किराये के मकान में रहते थे। मकान मालकिन ने बताया कि दोनों बुधवार शाम से घर के बाहर नहीं निकले थे। बृहस्पतिवार दोपहर में आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांका तो उसे घटना की जानकारी हुई। कमरा भीतर से बंद था और पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। महिला के गले में दुपट्टा फंसा हुआ था और कसे जाने के भी निशान थे। मकान मालकिन ने यह भी बताया है कि दोनों के बीच रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इससे पहले सुबह यमुनापार में घूरपुर के बलापुर गांव में श्रवण व उसकी पत्नी पुष्पा बाई (28) मृत मिले। पति का शव घर से कुछ दूर पर स्थित पेड़ पर लटका मिला जबकि पत्नी करीब ही जमीन पर मृत पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले श्रवण ने 112 नंबर पर फोन कर बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी फांसी लगाकर जान देने जा रहा है। मृतका के पिता शिवप्रसाद ने बताया है कि दामाद आए दिन बेटी से झगड़ा करता था। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर देकर दामाद पर हत्या का केस लिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें