फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भोजपुरी फिल्म में हीरो का रोल देने के नाम पर ऐंठे चार लाख रुपये, प्रोड्यूसर प्रशांत कुमार पर आरोप

Mon, 23 Sep 2024 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बेटा कुमार गौरव पहले कुछ भोजपुरी फिल्मों में काम करता था। उसकी पहचान डायरेक्टर अजय गुप्ता से पहले से थी। वह फिल्म में सह-कलाकार के रूप में अभिनय कर चुका है। उनके कहने पर बेटा मैं तेरा लाडला फिल्म में कार्य करने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म में हीरो का रोल देने के लिए सुबेदारगंज निवासी व्यक्ति से धोखाखड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे को हीरो का रोल देने के लिए चार लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन न तो फिल्म बनाई गई और न ही पैसा वापस किया गया। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जयरामपुरा पटपर सुबेदारगंज निवासी विजय कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर अजय गुप्ता के माध्यम से उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्म मैं तेरा लाडला के प्रोड्यूसर प्रशांत कुमार और सिद्धार्थनगर निवासी विजय से धूमनगंज में हुई।

विज्ञापन


बेटा कुमार गौरव पहले कुछ भोजपुरी फिल्मों में काम करता था। उसकी पहचान डायरेक्टर अजय गुप्ता से पहले से थी। वह फिल्म में सह-कलाकार के रूप में अभिनय कर चुका है। उनके कहने पर बेटा मैं तेरा लाडला फिल्म में कार्य करने के लिए तैयार हो गया। प्रयागराज के कई स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई। तभी सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में प्रशांत कुमार से मुलाकात हुई। आरोप है कि चार लाख रुपये की मांगकर बेटे को अगली फिल्म में हीरो का रोल देने और व्यावसायिक पार्टनर बनाने के लिए कहा गया।

फिल्म में अच्छे मुनाफे का दिया झांसा

शिकायत में बताया कि पैसों को प्रशांत ने विजय गुप्ता को देने के लिए कहा। उसने यह भी कहा कि जब फिल्म बनेगी तो दूसरी किस्त पांच लाख रुपये वह खुद खर्च करेगा। झांसे में आकर उन्होंने चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद प्रशांत और विजय ने कहा कि फिल्म के बनने में करीब 25 लाख का खर्च आएगा। बाकी के पैसे वे लोग निवेश कर देंगे। फिल्म लगभग एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगी। अच्छा मुनाफा होगा और सरकार से सब्सिडी भी मिलेगी। कुछ दिनों के बाद प्रशांत से फिल्म बनाने को लेकर बात की तो उसने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पैसा लगाने की स्थिति में नहीं हैं। आरोप है कि प्रशांत लगातार झूठा आश्वासन देता रहा और विजय गुप्ता से पैसे वापस नहीं कराए। आरोप है कि दोनों आपस में मिले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें