खड़ी ट्रेलर में पीछे से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, दो की मौके पर मौत, 18 घायल
उतरांव थाना क्षेत्र के गौहरपुर नेशनल हाईवे प्रयागराज ढाबा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में भिड़ गई। वही मौके पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना सोमवार को देर रात हुई।
रोहतास बिहार से श्रद्धालुओं की बस भरी बस महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। बस में 35 श्रद्धालु थे। वहीं देर रात 12 बजे के करीब उतरांव थाना क्षेत्र के गौहरपुर प्रयाग ढाबा के पास पहुंचा था कि हाईवे पर साइड में खराब ट्रेलर खड़ी हुई थी। वहीं बस के आगे एक ट्रेलर चल रही थी अचानक ब्रेक लगाने से श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में पीछे से भीड़ गई। बस में बैठे राम सरोज चौधरी पुत्र जागेश्वर चौधरी (80) व बैजनाथ पासवान पुत्र कमलनाथ (70) दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार की मौके पर मौत हो गई।
बस में बैठे चंद्र देव पासवान (70), निरंजन शर्मा (35), लालती देवी (65), बैजनाथ (40), केदार प्रसाद (48), सोना देवी (65), शोभा देवी (35),अजीत कुमार चौधरी (28), माधुरी देवी (60), रेखा (50), रवि कुमार (18), शान पत्ती (65), रीटा देवी (60), मोना कुमारी (50), विक्रमा (65), गन्नी देवी (60), मनी कुमार (50) वर्ष निवासी दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार के थे।
कुल 18 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस में पूरे 35 श्रद्धालु थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया।