बाबूलाल (50), रामदेव (45), मुन्नालाल (28), आद्या प्रसाद (29), नन्हेलाल (42), अमृतलाल (50), अमरीका (38), राम भरोसे (52), सीता देवी (38), मोहनलाल (42) और बृजलाल (51) की भी हालत सोमवार भोर तक बिगड़ गई। सभी को सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया। यहां से सात लोगों को डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में बिगड़ी मृतक के भाई की तबीयत
जहरीली शराब पीने से मरे राम प्रसाद के भाई शीतला प्रसाद की तबीयत भी सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में बिगड़ गई। उसने भी जहरीली शराब पी थी। अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
शराब पीने के चार घंटे बाद बिगड़ने लगी थी हालत
संग्रामगढ़ के मनोहरा रामपुर दाबी गांव के ग्रामीणों के अनुसार मृतक बाबूलाल, उसकी पत्नी सुनीता, राम प्रसाद और विजय कुमार समेत करीब 15 लोगों ने रविवार की रात ही शराब का सेवन किया था। शराब पीने के चार घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।