फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा, घर में सो रहे 6 लोगों को बेकाबू डंपर ने कुचला, 4 की मौत

Wed, 31 Oct 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विलाप करते हुए मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। बेकाबू डंपर एक घर में घुस गया। डंपर ने 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग दंपति समेत 4 की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना कौशांबी जिले के करारी थाना इलाके की है। सादिकपुर सेमराहा गांव में बुधवार तड़के गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर एक घर में घुस गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपति समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि शिवप्रताप लोधी का सड़क के किनारे घर है। शिवप्रताप लोधी अपनी पत्नी और नाती-नातिन व राकेश और बिंदर के साथ घर में सो रहा था। 
विज्ञापन


करीब तीन बजे गिट्टी लदे डंपर के चालक को झपकी आ गई। डंपर बेकाबू हो गया और शिव प्रताप के घर में घुस गया। हादसे में बुजुर्ग दंपति और उनके नाती-नातिन की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

जबकि दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद आसपास के लोग जाग गए। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को मौके पर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें