क्षेत्र के विकास खंड चाका मुख्यालय के समीप पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है। जिसके पास से 32 देशी बम बरामद किए गए। एग्रीकल्चर पुलिस चौकी प्रभारी तरुणेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को विकास खंड चाका मुख्यालय के समीप एक स्कूल व ढाबे के निकट से चार बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सटीक सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में डभांव गांव निवासी शेरु उर्फ शिवम पुत्र विक्रमाजीत चाका, बसंत का पूरा, नैनी निवासी अंकुर भारतीया पुत्र राम विलास भारतीया, सुशील भारतीया पुत्र मुरली भारतीया व चकलाल मोहम्मद, नैनी निवासी राजा बाबू पुत्र मूलचंद्र भारतीया शामिल हैं। इसी क्रम में नैनी पुलिस ने सात लोगों चंद्रशेखर, गणेश यादव, विनय कुमार द्विवेदी, कमलेश कुमार भारतीया, अशर्फी लाल, विक्रमाजीत व शैलेंद्र का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इसी क्रम में एक साल से अपहरण के मामले में फरारी काट रहे मो. आसिफ निवासी भड़रा, नैनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।