पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खेलते-खेलते तालाब में गिरने की आशंका
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिन बच्चों डूबने से मौत हुई है उनमें प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर हैं।ं