फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पावर प्लांट में हुई कर्मचारी की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 10 Apr 2022 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशल किशोर त्रिपाठी निवासी ग्राम सकरौंहा मानिकपुर जिला चित्रकूट हाल मुकाम लोहगरा किसी काम से पांच अप्रैल को कंपनी गए थे और वहां लापता हो गए। दो दिन तक खोजबीन के बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी में बीते पांच अप्रैल को प्लांट कर्मचारी की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसमें प्रयुक्त बंदूक व शव ले जाकर झाड़ियों में फेंकने के लिए प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन



बता दें कि कौशल किशोर त्रिपाठी निवासी ग्राम सकरौंहा मानिकपुर जिला चित्रकूट हाल मुकाम लोहगरा किसी काम से पांच अप्रैल को कंपनी गए थे और वहां लापता हो गए। दो दिन तक खोजबीन के बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आठ अप्रैल को कंपनी की बाउंड्री वॉल के किनारे झाड़ियों में उनका शव बरामद किया था।


मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया था कि कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह व उनकी टीम ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रैप बीनते समय चोर समझकर मार दी थी गोली

शंकरगढ़ पुलिस ने बताया कि कौशल किशोर त्रिपाठी ठेकेदार के अंडर में कंपनी में काम करते थे। पांच अप्रैल को कंपनी में आए थे तभी वे लोहे के स्क्रैप बीनने चले गए थे । वहां मौजूद गार्डों ने उन्हें चोर समझकर चोरों जैसा बर्ताव किया तथा उन्हें गोली मार दी। बाद में ड्यूटी में तैनात गार्डों ने अपने अधिकारी राजवीर सिंह व पंकज राय को इस पूरी घटना की जानकारी दी और उनके कहने पर मृतक का शव झाड़ियों में फेंक दिया।


पुलिस ने इस पूरे मामले का अनावरण करते हुए राजवीर सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी बेलाव थाना उमरी जनपद भिंड, देवेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पैरा थाना सोहागी जिला रीवा, प्रवीण कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी चिल्ला गौहानी थाना लालापुर , विनोद कुमार पांडेय पुत्र कृष्ण मुरारी पांडेय निवासी नेवढ़िया थाना करारी प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गन, खोखे, जिंदा कारतूस तथा शव को फेंकने में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें