फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अमृत भारत एक्सप्रेस में छात्रा से पर्स छीनने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस में छात्रा से पर्स छीनने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बैग, पर्स, मोबाइल, जेवर और नकदी बरामद की। रविवार को सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता रुमा बिहार के कैमूर-भभुआ की निवासी हैं। वह दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। 11 सितंबर को वह अमृत भारत एक्सप्रेस से बिहार जा रही थीं। भीरपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया था। पर्स में सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, मोबाइल और 2300 रुपये थे।
उसी रात करीब तीन बजे भीरपुर के पास गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राघवेंद्र यादव ने एक संदिग्ध एक्सयूवी देखी। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें चार युवक मिले। पूछताछ के बाद रुमा ने वीडियो कॉल पर सामान और आरोपियों की पहचान की। पकड़े गए आरोपी राम सिंह यादव, बृजमोहन, राजू कुशवाहा और सौरभ मिश्रा हैं। पुलिस के अनुसार, राजू कुशवाहा पर 22, सौरभ मिश्रा पर आठ और राम सिंह पर दो प्राथमिकी दर्ज हैं। राजू गैंगस्टर आरोपी और सौरभ हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें