फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस हजार नए वोटरों को जल्द मिलेंगे आईकार्ड

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान मतदाता के रूप में पंजीकृत किए गए 40 हजार लोगों को जल्द ही मतदाता पहचान पत्र मिल जाएगा। निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 जिलों के टेंडर हो गया है, जिसमें इलाहाबाद भी शामिल है। हालांकि इस बार वोटर आईकार्ड इलाहाबाद के बजाय फैजाबाद में बनाए जाएंगे। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों बैठक भी हुई। हालांकि इस बैठक में प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के प्रतिनिधि नदारद रहे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि ऐन चुनाव के वक्त बूथों के चयन आदि काम न किया जाए। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली जाए और बूथों का फाइनल कर दिया जाए। साथ ही आयोग ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में जिस बूथ पर 1200, शहर में जिस बूथ पर 1400 से अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त बूथ की स्थापना की जाए। वोटर लिस्ट में संशोधन का काम भी समय से पूरा कर लिया जाए। जिन मतदान केंद्रों में बूथ पहले या दूसरे तल पर हैं, वहां से बूथ शिफ्ट किए जाएं और बूथ भूतल पर ही बनाए जाएं। दिव्यांगों के लिए रैम्प की व्यवस्था की जाए और अधिक से अधिक दिव्यांगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए। इसके लिए राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाए और बूथों के चयन एवं निर्धारण में सुझाव लिए जाएं। 
इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन के अफसरों ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें सपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई लेकिन कांग्रेस और भाजपा जैसे बड़े दलों से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम एफआर राम सहाय यादव ने दलों से आग्रह किया कि वे अपनी तरफ से बीएलए (बूथ लेबल एजेंट) की सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दें ताकि बीएलए के सहयोग से वोटर लिस्ट में संशोधन आदि का काम किया जा सके। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेयी ने बताया कि पिछले दिनों जारी वोटर लिस्ट में जिन नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, उनके आईकार्ड जल्द ही बनकर आ जाएंगे। इस बार कार्ड फैजाबाद से बनकर आएंगे। इसके लिए वोटर लिस्ट और मतदाताओं से संबंधित अन्य जानकारी वेंडर को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें