फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद बाल कुमार और पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

Tue, 02 Mar 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व विधायक जंग बहादुर पटेल के पुत्र प्रमोद सिंह ने डीजीपी, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगाई गुहार।
विज्ञापन
prayagraj news : Ex. Mla Veer Singh & Ex. MP Bal kumar Patel - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के बेटे प्रमोद सिंह पटेल ने दस्यू सरगना ददुआ के परिजनों के खिलाफ चार्जशीट लगाए जाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। आरोप है कि ददुआ के बेटे बीर सिंह भाई बाल कुमार पटेल आदि के द्वारा धोखाधड़ी कर लगभग 35 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।
विज्ञापन


मामले में वर्ष 2018 में थाना उतरांव में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बावजूद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ उतरांव पुलिस न तो चार्जशीट दाखिल कर सकी और न ही उनकी गिरफ्तारी की। इस संबंध में एसएसपी, डीएम प्रयागराज, डीजीपी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर चार्जशीट न्यायालय में भेजे जाने और फर्जी मुकदमे को समाप्त किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें