फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने निभाई दोस्ती, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की वार्षिक पर कराया हवन-पूजन और भोज

Mon, 14 Jun 2021 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बड़ी संख्या में जुटे लोग, अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अभिनेता को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने दुनिया से विदा होने के बाद भी अपने दोस्त सिने अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत से दोस्ती निभाई। सोमवार को सुशांत की पहली वार्षिक पर पूर्व विधायक ने हवन-पूजन और भोज का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। पूर्व विधायक ने दहिलामऊ स्थित आवास पर हवन-पूजन कर  सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


सोमवार को  पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ की अगुवाई में दहिलामऊ में एकत्रित हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हवन -पूजन में शिरकत की।  कार्यक्रम में सुशांत सिंह राजपूत के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।  इस मौके पर पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने कहा कि सुशांत हमारे बहुत ही करीबी मित्र थे। उनका असमय जाना मैं आज तक नहीं भूल पाया हूं। उनकी आज ही के दिन 14 जून को संदिग्ध मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह हमारे देश के गौरव थे। वंशवाद का विरोध सुशांत की जान का दुश्मन बन गया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हर साल सुशांत सिंह फैंस क्लब के तत्वावधान इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौक पर प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह , संतोष सिंह, केके सिंह, पिंटू सिंह, रजनीश सिंह, पुनीत पांडेय, गगन शुक्ला, रवि पांडेय, विजय पाठक, विपुल सिंह, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें