फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता विश्राम दास का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार मेजा के पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता विश्राम दास का निधन शनिवार की रात्रि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास स्थित निजी आवास पर हो गया। वह बुजुर्ग 82 वर्ष के थे और उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उनके निधन पर कांग्रेस सहित आसपास के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

विश्राम दास मेजा विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। साथ ही एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी रहे। बाबू मंगला प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के भी नजदीकी रहे। उनका स्वाभाव सरल और सौम्य स्वाभाव के थे। यमुनापार में कांग्रेस के कमजोर होने और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के चलते वह शिथिल हो गए थे। जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे पार्टी के गहरा आधात बताया। उनके निधन पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, मोना, सुशील पासी, मुकुंद तिवारी, सुशील तिवारी, संजय तिवारी, डॉ. सत्य पांडेय, खुशनवेदा फारूखी, अलपना निषाद, रमेश पांडेय, हसीब अहमद, गौरव पांडेय, विमलेश तिवारी, संजय द्विवेदी, रंगराज सिंह, दिनेश सोनी, कार्तिकेय मिश्र, सूर्यकांत पांडेय, संतोष त्रिपाठी, संतोष मिश्र, अरूण तिवारी, दिनेश तिवारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें