पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
अमेठी निवासी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम की मौत में जीआरपी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। अपनी रिपोर्ट में जीआरपी ने कहा है कि पूर्व मंत्री के भतीजे ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि पूर्व मंत्री के भतीजे की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया था।
पखवाड़े भर पहले अमेठी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम का शव अमेठी स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पर मिला था। मंत्री के परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। जीआरपी एसओ ने बताया कि जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई।