prayagraj news : पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह को मुखाग्नि देते उनके पुत्र।
- फोटो : prayagraj
जस्टिस अंशुमान सिंह ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय दिए हैं। वर्ष 1994 में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित होकर गए। अवकाश प्राप्त करने के बाद 17 अप्रैज1998 को वह गुजरात के राज्यपाल बने। इसके बाद 16 जनवरी1999 से 13.मई 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।
उनके निधन पर जूनियर लायर्स एसोसिएशन के मिथिलेश कुमार तिवारी, जीपी सिंह, योगेंद्र कुमार यादव, हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के शेख मो. अतहर, हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
पूर्व राज्यपाल की अंत्योष्टि में देर से पहुंचे अफसर
पूर्व राज्यपाल अंशुमान की अंत्योष्टि में भी जिला प्रशासन के अफसर समय से नहीं पहुंच पाए। चिता को अग्नि देने के बाद एसडीएम सदर तथा अन्य अफसर पहुंचे। हालांकि अफसरों का कहना है कि उन्हें सूचना ही देरी से मिली और जानकारी होते ही एसडीएम तथा अन्य अफसर घाट पर पहुंच गए।