फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखिया के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर जश्न में डूबे सपाई

Sun, 22 Nov 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 77वें जन्म दिन की पूर्व संध्या पर शनिवार को सपाइयों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा अलग-अलग बैठकें कर 22 नवंबर को जन्म दिन समारोह पूर्वक मानने के लिए योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


सुभाष चौराहा पर शनिवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ.नूर आलम द्वारा मुलायम सिंह यादव के जीवन पर तैयार आडियो और वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने किया। इस मौके पर लल्लन राय, विनोद चंद्र दुबे, नन्हे खान, संतोष यादव आदि मौजूद थे। उधर, पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह ने शनिवार को संगम तट पर गरीबों, कुष्ट रोगियों एवं विकलांगों को भोजन वितरित किए। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि 22 नवंबर को संगम किनारे गरीबों को फल एवं अन्न वितरित कर नेताजी के दीर्घायु की कामना की जाएगी।

सपा महानगर की बैठक में तय हुआ कि रविवार को दिन में 12 बजे सुभाष चौराहा एवं चौक कार्यालय में कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा शहर उत्तरी, पश्चिमी एवं दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन एवं संचालन महासचिव योगेश चंद्र यादव ने किया। सपा लोहिया वाहिनी की अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रविवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में रक्तदान का निर्णय लिया गया। संचालन उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने किया। शहर पश्चिमी विधानसभा सचिव रमीज अहसन के नेतृत्व में रोशनबाग में केक काटने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें