फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश ने किया  परिजनों को न्याय दिलाने का वादा

Fri, 08 May 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
\क्षेत्र के आंधी गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिलबिला गांव निवासी सपा क्षात्र सभा के प्रदेश महासचिव प्रमिल यादव से फोन पर घटना की जानकारी ली और परिजनों को न्याय दिलाने व हर संभव मदद की बात कहते हुए जनपद के आलाधिकारियों से वार्ता की। इस आशय की जानकारी प्रमिल यादव ने देते हुए हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


मांडा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सपा नेताओं में शोक और नाराजगी है। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह ने घटना की सूचना पार्टी के शीर्ष नेताओं को दी। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एमएलसी बासुदेव यादव ने घटना का खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कृष्णमूर्ति यादव, सै.इफतेखार हुसैन, डॉ.मान सिंह, दान बहादुर सिंह मधुर, सै.मो.अस्करी आदि ने घटना पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें