फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला बना मतदान के लिए किया जागरूक

Mon, 25 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एनएसएस की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मानव श्रृंखला सुभाष चंद्र बोस चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक बनाया गया था। इसमें जिला प्रशासन और एनएसएस के अफसरों, छात्र-छात्राओं के अलावा व्यापारी, सामाजिक संगठन समेत शहर के हर वर्ग के लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने लोकतांत्रिक परिवेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही। इस मौके पर डॉ.गिरीश कुमार द्विवेदी, कुलसचिव डीपी त्रिपाठी, डॉ.श्रुति, डॉ.गौरव संकल्प, डॉ.अलका वर्मा आदि मौजूद रहीं। 
ईश्वर शरण डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ.धीरेंद्र द्विवेदी की ओर से शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई गई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में निदेशक गौरवकृष्ण बंसल ने कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से पीडी टंडन पार्क में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुनील वर्मा, रामप्रकाश, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें