फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की रक्षा के लिए कानून में संशोधन जल्दी

Mon, 25 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने सोमवार को सर्किट हाउस में कहा कि देश में उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए जल्दी ही नया कानून सामने होगा। संशोधन बिल लोक सभा में पास हो गया है। उन्होंने ब्यूरो ऑफ स्टैंडर्ड के बारे में चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि इसे बदलकर नया मानक नेशनल स्टैंडर्ड बनाया जा रहा है। इससे देश और उद्योगों का नाम बढ़ेगा और घटिया सामानों पर रोक लगेगी। इसके साथ ही मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप जैसी योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मॉनक नेशनल स्टैंडर्ड में उद्योगों को भी यह अधिकार दिया जाएगा कि वे उत्पादों पर उसकी शुद्धता का ब्यौरा लिख सकेंगे। इससे लोगों को सही बात की जानकारी अपने आप ही मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कंपनियों को अब उत्पाद की शुद्धता का भी ख्याल रखना होगा। 
विज्ञापन

उत्पाद के पैकेट, रैपर पर जिन चीजों का विवरण होगा, वह चीजें उत्पाद में होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ज्वैलरी, ई-कामर्स सहित उपभोक्ता से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। इस दौरान अप्रैल में यूपी में बाकी 47 जिलों लागू होने जा रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम का हवाला दिया। कहा कि यूपी के साथ इसे पूरे देश में (तमिलनाडु छोड़कर) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने देश, प्रदेश और जिले में क्रय केंद्रों पर होने वाली खरीददारी के बारे में चर्चा की। 
कहा कि छह महीने तक राशन उपलब्ध कराने के लिए स्टाक जमा है। उन्होंने गेहूं, धान की उपलब्धता के बारे में भी बताया। कहा कि कानपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट शुगर को और अधिक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा सेंटर फॉर एक्सीलेंस कार्यक्रम के तहत सेंटरों की स्थापना की बात कही। कहा कि देश के सभी डिपो को जल्दी ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे खाद्यान्न वितरण में हो रही गड़बड़ी को सुधारा जाएगा। इस मौके पर सांसद श्यामाचरण गुप्ता, भाजपा की महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, राकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान सेना लोक तांत्रिक के सुरेश चंद्र उपाध्याय और भाजपा के दिनेश तिवारी ने कृषि से संबंधित 13 मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। माघ मेले में कल्पवासियोें के लिए अभी तक राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल, केरोसिन और चीनी न पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने एफसीआई के जीएम को फटकार लगाई। उन्होंने केंद्रीय सचिव से इस मामले में बात भी की और कारण भी पूछा। जीएम उस समय कुछ बोल नहीं पाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही कल्पवासियों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में एफसीआई के वाणिज्यिक प्रबंधक शिव प्रकाश ने बताया कि कुंभ के दौरान मेला प्रशासन ने राशन उठाया था। उसके बाद दो बार उसे राशन आवंटित किया गया, लेकिन उसने राशन ही नहीं उठाया। इस बार प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, उस पर केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से पूछा है। अभी तक उसका जवाब नहीं मिलने से राशन आवंटित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें