फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forgery: इलाहाबाद विश्वविद्यालय कुलपति के नाम से फर्जीवाड़ा, व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर परिचितों से मांगे रुपए

Tue, 07 Jun 2022 01:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि कुलपति के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर डीपी में उनकी तस्वीर भी लगाई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर संगीता श्रीवास्तव के नाम से फर्जीवाड़ा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनके नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया और फिर उनके परिचितों से रुपए मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन



इस मामले की जानकारी विश्वविद्यालय के अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। फिलहाल की चीफ प्रॉक्टर की ओर से इस मामले में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 

 

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि कुलपति के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर डीपी में उनकी तस्वीर भी लगाई गई है। साथ ही अकाउंट पर व्हाट्सएप पेमेंट सुविधा को भी एक्टिवेट किया गया है। इसी के जरिए कुलपति के परिचितों और विश्वविद्यालय के अन्य अफसरों से रुपयों की मांग की जा रही है।

विज्ञापन



चीफ प्रॉक्टर  प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की गई है। उधर कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात इस मामले में तहरीर मिली थी। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें