फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हरे पेड़ की कटाई रोकने पहुंचे वन दरोगा पर हमला, वर्दी फाड़कर आरोपी हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के राजापुर खपरकुचवा गांव में मंगलवार दोपहर हरे पेड़ की अवैध कटाई रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल वन दरोगा से मारपीट की बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी और लकड़ी से भरी पिकअप लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वन दरोगा आदर्श त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में हरी नीम की कटाई की जा रही है। दोपहर करीब ढाई बजे वह वनरक्षक राजेश कुमार, बैजनाथ पाल, विजय बहादुर यादव, सतीश कुमार और रमाशंकर के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि पेड़ काटकर पिकअप पर लादा जा रहा था।
पूछताछ करने पर थाना हंडिया क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी आरोपी अपने साथियों संग भड़क उठा और वनकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा की वर्दी फट गई। इसके बाद आरोपी लकड़ी से भरा वाहन लेकर फरार हो गए। वन दरोगा ने मांडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें