फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बिना तैयारी के तेंदुआ पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम बनी रही तमाशबीन, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 10 Aug 2025 10:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Leopard In Prayagraj : प्रयागराज के हनुमानगंज के धनैचा मलखानपुर में तेंदुआ देखा गया। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। सुबह आठ बजे इसकी सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग के लोग दोपहर में पहुंचे, वह भी बिना किसी तैयारी के। विभाग के कर्मचारी तमाशबीन बने रहे और गांव के लोगों से ही जाल और ड्रोन की व्यवस्था करने को कहने लगे। इसको लेकर लोगों मे काफी गुस्सा देखा गया। 
विज्ञापन
हनुमानगंज के दनैचा गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगंज के धनैचा गांव में तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह करीब 8.30 बजे ही वन विभाग को दे दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम बिना किसी तैयारी के माैके पर पहुंची और दोपहर तक वन कर्मी बैठे रहे। इससे ग्रामीणों में रोष रहा। तकरीबन दो बजे प्रभागीय वनाधिकारी संगीता यादव जाल लेकर पहुंचीं और गांव से ही ड्रोन कैमरा मंगाया गया, तब जाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास प्रारंभ किया गया। यही नहीं वनकर्मियों के सामने ही तेंदुआ एक ग्रामीण को जख्मी कर गया पर वे देखते रह गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले ही वनविभाग को तेंदुए की सूचना दी गई थी। उस दाैरान वन विभाग की टीम माैके पर पहुंची भी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद वनविभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुध नहीं ली जबकि ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ी रही। फिर शनिवार की सुबह तेंदुआ दिखने पर वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वन कर्मी ग्रामीणों के साथ खेत के बाहर जाल लगाकर ड्रोन कैमरे से उसकी लोकेशन लेने का प्रयास करते रहे पर सफलता नहीं मिली।

 

विज्ञापन

तमाशबीन बने रहे वन विभाग के लोग

इस पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा और कुछ युवक स्वयं खेत में डंडा पटकने लगे। तभी राजेंद्र प्रसाद ने भी खेत में घुसने का प्रयास किया जिसे देखते ही तेंदुए ने हमला कर दिया और निकल कर दूसरे खेत में चला गया। गांव उपेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, रघुवीर सिंह एवं कुश का आरोप है कि गांव वाले सुबह से तेंदुए के कारण दहशत में हैं। सुबह ही वन विभाग को गांव में तेंदुआ होने की सूचना दी गई थी पर वन कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए बिना किसी तैयारी के आए और केवल तमाशबीन बने रहे। उनका कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक ग्रामीणों में दहशत बनी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें