1050 को मिलेगी पदोन्नति
पुलिस अफसरों के मुताबिक विभाग ने वर्ष 2014 में पहली बार हेड कांस्टेबल समकक्ष (कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए) की भर्तियां निकाली थीं। फिर 2017 और 2020 में भर्ती निकली। इन ऑपरेटरों को छह साल में पदोन्नत करने का नियम है, इसलिए यह परीक्षा कराई गई थी। परिणाम जारी होने पर इसमें 1050 कर्मियों को ही पदोन्नति के लिए चुना जाएगा।
कहां-कितनों को पदोन्नति का इंतजार
आगरा 55, अलीगढ़ 51, अंबेडकर नगर 11, अमेठी 12, अमरोहा 13, औरैया आठ, अयोध्या 14, आजमगढ़ 24, बागपत 12, बहराइच 12, बलिया 22, बलरामपुर 11, बांदा 15, बाराबंकी 15, बरेली 48, बस्ती 15, भदोही 11, बिजनौर 28, बदायूं 26, बुलंदशहर 45, चंदौली 11, चित्रकूट आठ, देवरिया 19, एटा 15, इटावा 14, फर्रुखाबाद 13, फतेहपुर 19, फिरोजाबाद 23, गौतमबुद्ध नगर 39, गाजियाबाद 31, गाजीपुर 20, गोंडा 19, गोरखपुर 43, हमीरपुर नौ, हापुड़ 15 व हरदोई 13, हाथरस सात व जालौन में 13 शामिल हैं।
लखनऊ में सबसे अधिक को इंतजार
जौनपुर 26, झांसी 23, कन्नौज नौ, कानपुर देहात 18, कानपुर 72, कासगंज 10, कौशाम्बी 13, कुशीनगर 11, लखीमपुर खीरी 15, ललितपुर 13, महाराज 13, महोबा छह, मैनपुरी आठ, मथुरा 17, मऊ 12, मेरठ 63, मिर्जापुर 15, मुरादाबाद 35, मुजफ्फरनगर 36, पीलीभीत 16, प्रतापगढ़ 15, रायबरेली 21, रामपुर 18, सहारनपुर 33, संभल 13, संत कबीरनगर छह, शाहजहांपुर 23, शामली 12, श्रावस्ती तीन, सिद्धार्थनगर नौ, सीतापुर 19, सोनभद्र 16, सुल्तानपुर 14, उन्नाव 18, वाराणसी 40 और सबसे ज्यादा लखनऊ 137 कर्मियों को पदोन्नति का इंतजार है।