शाहगंज और करेली में मिले 16 विदेशी जमातियों के फिलहाल शहर छोड़कर जाने पर रोक लग गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि कवारन्टीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए होम कवरन्टीन में रखा गया है। इसके बाद निर्देश के मुताबिक इन्हें शहर में ही कहीं रखा जाएगा। इस दौरान यह शहर से तभी बाहर जा सकेंगे जब इन्हें न्यायालय से अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
2 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल लोगों के बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर देशभर में हड़कंप मच गया था। इसी क्रम में जब इनकी तलाश शुरू हुई तो शहर में भी 16 विदेशी जमाती रहते मिले। शाहगंज के काटजू रोड पर स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिर खाने में सात इंडोनेशियाई नागरिक जबकि करेली के हेरा मस्जिद में नौ थाईलैंड से आए जमाती मिले थे। वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में इन सभी का वीजा निरस्त करने के साथ ही इन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
साथ ही पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। इसके तहत इनके देश से बाहर जाने पर पाबंदी लग गई हैं। उधर जिला पुलिस के अफसरों का कहना है कि फिलहाल सभी 16 विदेशी जमातियों के शहर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। पकड़े जाने के बाद इन्हें करेली के महबूबा पैलेस व अंबर पैलेस गेस्ट हाउस में क्वॉरेंटाइन कर रखा गया था। मंगलवार को यह अवधि पूरी हो गई। इसके बाद इन्हें 14 दिन के लिए होम कवा रंटीन किया जा रहा है।
होम क्वॉरंटीन अवधि पूरी होने के बाद भी इनके शहर से बाहर जाने पर रोक होगी। इन्हें शहर में ही कहीं रखवाया जाएगा। यह तभी शहर से बाहर जा सकेंगे जब इन्हें न्यायालय की अनुमति मिल जाए। सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी