फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में 15 दिसंबर को लहराएंगे विदेशी ध्वज, अपने देश का झंडा फहराएंगे राजूदत

Tue, 11 Dec 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र में 15 दिसंबर को 172 देशों के राजदूत आएंगे और भ्रमण करेंगे। अरैल में बन रही खास गैलरी में वे अपने देश का राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। शनिवार को उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन


कुंभ में इस बार 192 देश के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, शनिवार को 172 देशों के राजदूत आ रहे हैं। इनके अलावा पांच हजार से अधिक प्रवासी भारतीय भी मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इनके लिए अरैल में टेंटेज सिटी बसाई जा रही है। यहां एक अलग गैलरी होगी। इसमें विदेशी मेहमानों के लिए भाषा विशेषज्ञों के अलावा अन्य सभी तरह की सुविधाएं होंगी। मेहमानों की सहूलियत के लिए अन्य इंतजामों के साथ उनके देश के झंडे भी लगाए जाएंगे। ये झंडे 15 दिसंबर से लहराने लगेंगे। उप मेलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि 15 दिसंबर को 172 देश के प्रतिनिधि आ रहे हैं। उन्हीं के हाथों फ्लैग होस्टिंग कराने की तैयारी है।

एक महीने पहले दिखेगी कुंभ की भव्यता
कुंभ का स्नान मकर संक्रांति (15 जनवरी) से शुरू होगा, लेकिन विदेशी मेहमानों को एक महीना पहले ही उसकी भव्यता दिखाने की तैयारी है। 15 दिसंबर को आ रहे विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए संगम, अरैल तथा आसपास के क्षेत्रों को खास तरीके सजाया जा रहा है। विदेशी मेहमान ही अपने-अपने देश की कुंभ की दिव्यता का संदेश वाहक होंगे, इसलिए हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। विदेश राज्य मंत्री बीके सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ 172 देश का प्रतिनिधिमंडल विशेष विमान से शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से वे छह वाल्वो बस से होटलों में जाएंगे। फिर करीब 11.30 बजे संगम पहुंचेंगे। वहां पर वे कुंभ प्रदर्शनी का भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा ‘मेकिंग ऑफ कुंभ’ के तहत उन्हें इसकी भव्यता और महत्ता के बारे में बताया जाएगा। वहां से करीब 12.30 बजे वे अरैल जाएंगे। वहां निर्धारित गैलरी में अपने-अपने देशों का झंडा फहराएंगे। साथ में टेंटेज सिटी को देखेंगे। बोट से फिर संगम वापस आएंगे। प्रतिनिधिमंडल सदस्य बड़े हनुमान मंदिर, मेला का कंट्रोल रूम, चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस लाइन आदि का भी भ्रमण करेंगे। इसके अलावा भी कई स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। शाम करीब 4.30 बजे उनकी रवानगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें