फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले के लिए पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे झूंसी से चलाएगा रिंग रेल, एक जनवरी से होगा संचालन

Mon, 22 Dec 2025 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने भी दो रिंग रेल शुरू करने का एलान किया है। माघ मेले के अवसर पर एनईआर पहली बार रिंग रेल सेवा संचालित करने जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने भी दो रिंग रेल शुरू करने का एलान किया है। माघ मेले के अवसर पर एनईआर पहली बार रिंग रेल सेवा संचालित करने जा रहा है। इसका संचालन झूंसी रेलवे स्टेशन से होगा। रिंग रेल एक जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक संचालित होगी। झूंसी से रिंग रेल वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी तक संचालित होगी। सुबह 9:00 बजे झूंसी से गाड़ी संख्या 05101 की रवानगी होगी जो ज्ञानपुर रोड 10:02 बजे, माधो सिंह 10:22 बजे, बनारस 11:20 बजे, वाराणसी जं. 11:40 बजे, वाराणसी सिटी 12:05 बजे, सारनाथ 12:17 बजे, औंड़िहार दोपहर 12:50 बजे, गाजीपुर सिटी 1:35 बजे, यूसुफपुर 1:55 बजे, सीवान रात 8:35 बजे, मैरवा 8:54 बजे, भाटपार रानी 9:12 बजे और रात 9:39 बजे भटनी पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वहां से रात 10:00 बजे चलकर ट्रेन बेलथरा रोड 10:23 बजे, इंदारा 10:50 बजे, मऊ 11:15 बजे, दुल्लहपुर 11:38 बजे, जखनियां 11:53 बजे, औंड़िहार रात 12:25 बजे, सारनाथ 12:54 बजे, वाराणसी सिटी 01:20 बजे, वाराणसी 01:40 बजे, बनारस 02:00 बजे, माधो सिंह 02:35 बजे, ज्ञानपुर रोड 03:03 बजे और सुबह 4:15 बजे वापस झूंसी पहुंच जाएगी। 

इसी तरह 05102 झूंसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी की रवानगी झूंसी से दिन में 2:30 बजे होगी जो शाम 4:35 बजे बनारस, शाम 7:15 बजे मऊ, रात 8:50 बजे भटनी, रात 9:55 बजे सीवान, रात 2:00 बजे छपरा, रात 3:05 बजे बलिया, सुबह 4:20 बजे गाजीपुर सिटी आदि स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 6:40 बजे बनारस पहुंचेगी।  इसके बाद 7:28 बजे ज्ञानपुर रोड और सुबह 9:00 बजे रिंग रेल का झूंसी स्टेशन पर आगमन होगा। एनईआर वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी (अनारक्षित) के 14 तथा एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें