फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waiting Room : यूपी में पहली बार प्रयागराज जंक्शन पर मिलेगी स्लीपिंग पॉड की सुविधा, कम पैसे में मिलेगी सुविधा

Fri, 21 Jul 2023 03:03 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

ट्रेनों में दूर दराज से सफर करने वाले यात्री आराम करने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास भटकते हैं। कोई ठिकाना न मिलने की वजह से होटल, लाॅज, गेस्ट हाउस आदि में उन्हें शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को स्लीपिंग पॉड की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज यूपी का पहला रेलवे स्टेशन होगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी शुरू की गई है। इस सेवा के शुरू होने के बाद अब यात्रियों को स्टेशन पर उतरने के बाद होटल की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। रिटायरिंग रूम से कम पैसों में यात्रियों को यह सुविधा रेलवे द्वारा दी जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेनों में दूर दराज से सफर करने वाले यात्री आराम करने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास भटकते हैं। कोई ठिकाना न मिलने की वजह से होटल, लाॅज, गेस्ट हाउस आदि में उन्हें शरण लेनी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने और यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू की गई है।

इसके लिए टेंडर प्रकिया जल्द शुरू की जाएगी। टेंडर फाइनल होने के बाद स्लीपिंग पॉड का शुल्क निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यहां सिंगल से लेकर डबल पॉड की सुविधा होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपिंग पॉड में फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरनेट, डीलक्स बाथरूम आदि की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।
यह है स्लीपिंग पॉड

नाम के अनुरूप स्लीपिंग पॉड यात्रियों के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं। अमूमन इसका आकार कैप्सूल की तरह होता है। रिटायरिंग रूम की तुलना में इसकी कीमत कम होती है। इसके बावजूद इसमें तमाम तरह की सुविधाएं होती हैं। देश में पहली बार मुंबई सेंट्रल पर पहला स्लीपिंग पॉड खोला गया था।


प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में स्लीपिंग पॉड बनाने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रकिया जल्द होगी। - हिमांशु बडौनी, डीआरएम प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें