फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पहली बार ट्रेनों के दोनों ओर लगेंगे इंजन, 13 हजार रेगुलर और स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Sun, 08 Dec 2024 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले की तैयारियों का रविवार को जायजा लेने को प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज जंक्शन पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि महाकुंभ को लेकर इस बार व्यापक तैयारी है। रेलवे ने महाकुंभ से जुड़े विकास कार्यों में पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले के दौरान रेलवे इस बार विशेष इंतजाम करने जा रहा है। रेलवे द्वारा पहली बार ट्रेनों के दोनों ओर इंजन लगाए जाएंगे। ताकि इंजन रिवर्सल में लगने वाले समय की बचत हो और ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सके। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि महाकुंभ के दौरान 13 हजार ट्रेनें चलाए जाने की तैयारी है। इसमें तीन हजार स्पेशल ट्रेनें रहेंगी।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले की तैयारियों का रविवार को जायजा लेने को प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज जंक्शन पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि महाकुंभ को लेकर इस बार व्यापक तैयारी है। रेलवे ने महाकुंभ से जुड़े विकास कार्यों में पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पिछले ढाई वर्ष से महाकुंभ की तैयारियां रेलवे द्वारा की जा रही है। वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान सात हजार ट्रेनों का संचालन हुआ था। इस बार यह संख्या तकरीबन दो गुनी है। रेलवे मेला अवधि में 13 हजार ट्रेनों का संचालन करेगा। दस हजार नियमित एवं तीन हजार स्पेशल ट्रेनें इस दौरान चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

देश भर से मंगाए गए हैं मेमू के रेक

महाकुंभ के दौरान पहली बार 16 कोच की मेमू ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। देश भर से मेमू ट्रेन के रेक मांगे गए हैं। मेेमू में दोनों ओर इंजन होते हैं। इस वजह से इसके संचालन में काफी आसानी रहती है। इसके पूर्व रेलमंत्री ने झूंसी रेलवे स्टेशन पर हुए विकास कार्य देखे। गंगा पर बने नए रेल पुल को देखने के बाद वह फाफामऊ पहुंचे। वहां हुए विकास कार्यों को देखने के बाद रेलमंत्री ने प्रयाग जंक्शन एवं शाम को प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया।

रेलमंत्री के अनुसार इस बार महाकुंभ में काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। राज्य सरकार के साथ रेलवे ने भी विस्तृत तैयारी की है। राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर रेलवे अपना कार्य कर रही है। देर शाम रेल मंत्री फ्रेट कॉरीडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी पहुंचे। एनसीआर मुख्यालय में समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें